फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर कुछ ऐसा बोले पाकिस्तान कलाकार, पढ़ते ही गुस्सा आ जाएगा

Wed, 27 Feb 2019 01:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Feb 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actors Mahira Khan Mawra Fahad Mustafa Hocane reaction on India Air Strike
Mahira and Humza - फोटो : file photo

पुलवामा अटैक का भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। भारत की इस कार्रवाई से जहां भारतीय जनता में खुशी का माहौल है तो वहीं पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। वहीं दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों में भी खलबली मच गई है। बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके कई पाकिस्तानी कलाकार सामने आए हैं और भारत के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। वहीं एक एक्टर ने ऐसा कुछ कह दिया जिसे पढ़कर किसी भी भारतीय को गुस्सा आ जाएगा। 

Pakistani actors Mahira Khan Mawra Fahad Mustafa Hocane reaction on India Air Strike
Mahira Khan

शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस माहिरा खान ने ट्वीट करके दुख जताया है। माहिरा खान ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री जुलफिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो के ट्वीट पर कमेंट किया। माहिरा खान ने लिखा - 'इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता। लोग युद्ध को चीयर कर रहे हैं।'



 

Pakistani actors Mahira Khan Mawra Fahad Mustafa Hocane reaction on India Air Strike
Mawra Hocane - फोटो : file photo

माहिरा खान के अलावा 'सनम तेरी कसम' फिल्म में नजर आईं मावरा होकेन ने भी ट्वीट किया। मावरा ने लिखा - 'युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता। यह समय है इंसानियत समझने का। मीडिया को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि बात को सही तरीके से रखे। यह जिम्मेदारी है कि शांति का माहौल बनाए। मैं हमेशा शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actors Mahira Khan Mawra Fahad Mustafa Hocane reaction on India Air Strike
Fahad Mustafa - फोटो : file photo

इस बीच पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी। फहाद ने ट्वीट किया - 'युद्ध में कोई विजेता नहीं होता। इसलिए युद्ध से बचना ही अच्छा है।' आपको बता दें, पुलवामा आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड का एक तबका फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने की बात कर रहा है। यह मांग भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल को देखकर की जा रही है। 



 

विज्ञापन
Pakistani actors Mahira Khan Mawra Fahad Mustafa Hocane reaction on India Air Strike
hamza - फोटो : file photo

एक और पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी ने भी ट्वीट किया है। हमला ने लिखा - 'बालाकोट, वेल डन इंडिया। फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक के दावों से काफी सुधार रहा। इस बार भारतीय वायुसेना नियंत्रण रेखा से 4 से 6 किलोमीटर अंदर आई थी। रास्ते में कुछ लोड फेंका जिससे हमारे पेड़ शहीद हुए।' 



 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed