राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वह 58 साल के थे। उनके निधन से कपूर खानदान में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद थे। चाचा राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
राजीव कपूर के निधन से शोक में डूबा कपूर खानदान, चाचा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं करीना-करिश्मा
सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर अपने घर से निकलती दिख रही हैं। उनके साथ करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता कपूर भी हैं। इस दौरान करीना काफी परेशान दिखीं, वहीं करिश्मा भी फोन पर लगातार व्यस्त थीं। परिवार के तीनों सदस्य कार में बैठकर रवाना हो गए।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने श्रद्धांजलि दी। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'RIP'. उनके इस पोस्ट पर कई सितारों ने शोक जताया है।
बताया जा रहा है राजीव कपूर सुबह तक ठीक ठाक थे। नाश्ते के बाद उन्हें हल्की सी बेचैनी हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।” राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)