दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी जगत के सबसे बड़ा अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जाएगा। गुरुवार यानी एक अप्रैल को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा। रजनीकांत की उम्र 71 साल है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।
2 of 5
Rajinikanth
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में आज हम आपको एक किस्सा बताने वाले हैं जो शायद ही आप जानते होंगे। ये किस्सा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा हुआ है। ये बात को सभी जानते है कि सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक बार रजनीकात अमिताभ बच्चन से डर गए थे।
3 of 5
rajinikanth
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म द रोबोट में बिग बी की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन रजनीकांत के अपोजिट थीं। इस फिल्म में रजनीकांत ने ऐश्वर्या के साथ रोमांस किया था लेकिन उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक सीन करने में वह असहज थे क्योंकि ऐश्वर्या उनके सबसे करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन की बहू थीं। एक इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत ने कहा था कि वह एक फिल्म में बच्चन बहू के साथ रोमांस करते वक्त काफी डर गए थे और डर की वजह थे उनके दोस्त अमिताभ बच्चन।
4 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत ने बताया था, 'इस फिल्म में लव सीन करने के दौरान मैं असहज नहीं था, क्योंकि मैं जन्मदजात कलाकार हूं लेकिन मैं डर गया था कि अमिताभ बच्चन जी कहेंगे 'खबरदार रजनी। हालांकि रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था ऐश्वर्या खुद को बेहद सलीके से कैरी करती हैं और वह बिना मेकअप के ज्यादा सुंदर लगती हैं।
5 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कमल हासन और श्रीविद्या जैसे बड़े स्टार्स ने भी काम किया था। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआती दिनों कई निगेटिव भूमिका निभाई थीं। पहली बार रजनीकांत ने फिल्म 'भुवन ओरु केल्विकुरी' में हीरो की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्म 'बिल्ला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसी ने रजनीकांत को लोगों की नजरों में ला दिया। साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी। रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। आज वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं।