फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की फिल्म 'काला' का पहला गाना लॉन्च, कुछ ही देर में देख चुके हैं 10 लाख से ज्यादा लोग

Wed, 02 May 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth film Kaala first song Semma Weightu released
रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'काला' का पहला गाना 'Semma Weightu' बुधवार को यू ट्यूब पर लॉन्च किया गया। इस गाने को संतोष नारायण ने कंपोज किया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

rajinikanth film Kaala first song Semma Weightu released
rajnikanth

रजनीकांत की इस एक्शन फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहले यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 7 जून कर दी गई। रजीकांत का स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, उनकी इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है।


यहां देखिए फिल्म काला का पहला गाना-

rajinikanth film Kaala first song Semma Weightu released
रजनीकांत

फिल्म 'काला' ने रिलीज से पहले ही 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा इसकी प्रीबुकिंग नहीं बल्कि सैटेलाइट राइट्स बिकने का है। बताया यह भी जा रहा है कि 9 मई को चेन्नई में फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth film Kaala first song Semma Weightu released
rajnikanth

इससे पहले रजनीकांत की फिल्म 2.0 के सैटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपए में बिके थे। अब नया अपडेट यह है कि सैटेलाइट राइट्स बिकने के बाद जल्द इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाना है।

विज्ञापन
rajinikanth film Kaala first song Semma Weightu released
rajnikanth

इस फिल्म में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed