अपनी काम करने के तौर तरीकों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया का भले अब डिजनी इंडिया में विलय हो गया हो लेकिन इस विलय से पहले शुरू हुई इस स्टूडियो की फिल्मों के दुखड़े अब भी सार्वजनिक रूप से रोए जा रहे हैं। करण जौहर के साथ मिलकर बन रही ब्रह्मास्त्र तो बीरबल की खिचड़ी बन ही चुकी है, इसकी एक और फिल्म लूटकेस के कलाकारो और निर्देशकों को जो ‘बेइज्जती’ कंपनी के अपने ओटीटी पर हुई है, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजमर्रा की चर्चा का विषय बन चुकी है।
2 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : social media
ये बात तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि फिल्म मंलग से फिर से लाइम लाइट में आए अभिनेता कुणाल खेमू की आने वाली फिल्म 'लूटकेस' इस महीने के आखिरी शुक्रवार को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। दो साल ये फिल्म बनकर तैयार है। इसको बनाने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की हिम्मत नहीं हो रही थी कि इस पर और पैसा लगाकर इसका प्रचार किया जाए और इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। कोरोना जैसी मुसीबत इस तरह की फिल्मों के लिए वरदान बनकर आई है।
3 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : social media
फिल्म लूटकेस का ओटीटी पर रिलीज होना तय हुआ तो कुणाल खेमू को लगा कि फिल्म के प्रचार के लिए हुई वीडियो प्रेस कांफ्रेस में उन्हें भी अक्षय कुमार, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की तरह बुलावा आएगा। मगर ये हो न सका। और अब ये आलम है कि कुणाल खेमू ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन भी इसका मर्सिया यहां वहां पढ़ते दिख रहे हैं। कुणाल ने तो अपने दिल की बात सीधे सीधे कह दी।
4 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : Social Media
राजेश अपना दर्द भी थोड़ा ‘क्रिएटिव’ तरीके से जता रहे हैं। वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके लिए भी उतनी ही जरूरी है जितना कि मेरे लिए। कुणाल और रसिका उस पैनल का हिस्सा होने ही चाहिए थे। मुझे बुरा लगा था लेकिन व्यापार और प्रमोशन की बातें मेरे समझ में नहीं आती।'
5 of 5
लूटकेस
- फोटो : Social Media
राजेश इस फिल्म को बनाने के लिए भी लंबे समय से निर्माताओं का इंतजार करते रहे हैं। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा रसिका दुग्गल, विजय राज, रणवीर शौरी और गजराज राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।