बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का 29 दिसंबर को जन्मदिन है। लगातार 15 फिल्में सुपरहिट देने वाले राजेश खन्ना दुनिया के इकलौते अभिनेता हैं। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कायम है। राजेश खन्ना ने सिनेमाजगत में कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन साझा की। इन अभिनेत्रियों में हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। कुछ वक्त पहले हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'बीयॉन्ड द ड्रीम्स' लॉन्च की थी। इस बायोग्राफी में अभिनेत्री ने राजेश खन्ना से जुड़ी कई बातें बताईं।
2 of 5
Rajesh Khanna and Hema Malini
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट ने बायोग्राफी 'बीयॉन्ड द ड्रीम्स' से कई राज खोले। इस वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में राजेश खन्ना को लेकर कहा कि 'वो मुझसे थोड़ा अजीब व्यवहार करते थे। जब दोनों साथ काम कर रहे थे तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका स्टारडम हमेशा उनके साथ रहता था। वो सेट पर लेट आया करते थे और बहुत ही अनप्रोफेशनल बर्ताव करते थे।'
3 of 5
Hema Malini and Rajesh Khanna
- फोटो : file photo
'मुझे नहीं पता कि क्या मामला था, लेकिन कुछ तो ऐसा था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। शुरुआती दिनों में तो वो मेरे साथ बहुत ही अजीब बिहेव करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो उस समय सुपरस्टार थे और कई लड़कियां उनकी दीवानी थीं। मैं एक को-स्टार होने के नाते ज्यादा भाव नहीं देती थी।'
4 of 5
hema malini and sunny deol
- फोटो : amarujala
इस बायोग्राफी में हेमा मालिनी ने इसका भी जिक्र किया है कि उनकी और सनी देओल की बातचीत कैसे शुरू हुई। यह किस्सा साल 1992 की फिल्म 'दिल आशना है' से जुड़ा है। बायोग्राफी के मुताबिक हेमा मालिनी ने कहा- 'मैं मिथुन चक्रवर्ती के साथ पैराग्लाइडिंग शूट करना चाहती थी। दिल आशना है गाने की शूटिंग के दौरान एक एरोप्लेन सीन था। शूटिंग के कुछ दिन पहले पाइलेट का एक्सीडेंट हो गया। डिंपल इसे लेकर बहुत परेशान थीं।'
5 of 5
Dil Aashna Hai
- फोटो : file photo
हेमा मालिनी ने आगे कहा- 'सनी आया और मुझसे मिला। मैंने सनी को आश्वासन दिया कि वह एक दम सुरक्षित रहेंगी। तभी से मैंने उससे बात करना शुरू किया।' हेमा मालिनी की बायोग्राफी मशहूर मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखी है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने हेमा की बायोग्राफी को कुछ वक्त पहले लॉन्च किया था। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स ने पब्लिश किया।
कुशल पंजाबी के निधन से मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, एक्टर का हाथ पकड़ बोलीं- 'वो कल तुमसे मिला था ना...'