बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से अभिनेत्री और अभिनेता कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। इन कलाकारों ने बहुत बार अपने साथ हुई घटना के बारे में खुलकर बताया। साल 2018 में #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न से लेकर कास्टिंग काउच तक की घटना को साझा किया। अब अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपना #MeToo अनुभव साझा करते हुए अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे बताया है।
2 of 5
rajeev khandelwal
- फोटो : social media
राजीव खंडेलवाल ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा #MeToo अभियान पर भी बात की। राजीव खंडेलवाल ने कहा कि एक फिल्म निर्देशक ने उन्हें फिल्म का ऑफर देने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया। निर्देशक का ऑफिस उसके घर में ही था। निर्देशक ने राजीव खंडेलवाल को कमरे में चलने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
3 of 5
rajeev khandelwal
- फोटो : file photo
राजीव ने बताया कि ये घटना आमिर फिल्म में डेब्यू करने से पहले की है। उस समय वह टीवी के मशहूर अभिनेता में से एक थे। उन्होंने छोटे पर्दे के 'कहीं तो होता' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे शानदार शो किए थे। इसके बाद उन्हें एक निर्देशक ने अपने घर के ऑफिस पर फिल्म की चर्चा करने के लिए बुलाया। अगली बार निर्देशक ने ऑफिस से अपने कमरे में बुलाया। जहां उसने राजीव खंडेलवाल को बैठने को बोले, लेकिन फिल्म की कहानी बताने से मना कर दिया।
4 of 5
Rajeev khandelwal
- फोटो : file photo
राजीव खंडेलवाल ने कहा कि निर्देशक ने मुझसे कहा कि क्या वह एक गाना सुनकर फैसला ले सकते हैं कि उन्हें फिल्म करनी है या नहीं? दूसरी मीटिंग तक मुझे अहसास हो चुका था कि चीजें ठीक नहीं हैं। परिस्थितियां थोड़ी अजीब भी हो गई थीं। उस वक्त मुझे अहसास हो चुका था कि मेरी जगह अगर कोई लड़की होती तो उसे कैसा महसूस करती।
5 of 5
rajeev khandelwal
- फोटो : file photo
अभिनेता ने आगे बताया कि, निर्देशक ने मुझे अपने कमरे में चलने को कहा जिस पर मैंने मना कर दिया। मैंने उसको कह कि मेरी गर्लफ्रेंड इंतजार कर रही है ताकि वह समझ जाएं कि मैं स्ट्रेट हैं। इसके बाद उस निर्देशक ने मुझे धमकाया भी कि तुम टीवी में काम करने वाले नए लड़के हो और मुझे मना कर रहे हो? हालांकि बाद में उसी निर्देशन ने मुझे दो फिल्में ऑफर कीं लेकिन मैंने मना कर दिया। राजीव ने कहा कि जिंदगी में हमें हर तरह के लोग मिलेंगे जिनसे बचकर रहना है।
पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने भी खोला अपना यूट्यूब चैनल, "कोकी पूछेगा" सीरीज के जरिए जगाएंगे सामाजिक चेतना