वीकएंड से पहले कई फिल्मों के लिए कमाई करना मुश्किल होता है, कुछ का कलेक्शन तो बहुत गिर भी जाता है। जानिए, गुरुवार को हिंदी फिल्म ‘एक दिन’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के अलावा मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने कितना कलेक्शन किया है। साथ ही हॉलीवुड की दो फिल्में ‘माइकल’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही हैं। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई किसने की है, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में।
2 of 5
‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
‘राजा शिवाजी’ ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सातवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। रितेश देशमुख अभिनीत, निर्देशित इस फिल्म ने कुल 52.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। यह मराठी फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है।
3 of 5
फिल्म 'एक दिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘एक दिन’ का खेल हुआ खत्म
जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ हफ्ते भर में ही बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई। इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कलेक्शन शुरुआत से लाखों में रहा है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.53 करोड़ रुपये है।
4 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ को अब भी मिल रहे हैं दर्शक
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, 20वें दिन भी इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर भी इजाफा हो सकता है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी अब तक थिएटर में टिकी है। फिल्म ने 50वें दिन 59 लाख रुपये का कमाए। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 1,140.67 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 5
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ का क्या रहा हाल?
इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ भी मौजूद है। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने रिलीज के सातवें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 18.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
वहीं फिल्म ‘माइकल’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 44.25 करोड़ रुपये हो चुका है। यह दोनों ही फिल्में हिंदी फिल्मों के आगे भी अपने लिए दर्शक जुटाने में कामयाब रही है।