अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की गिनती भी बॉलीवुड के पावर कपल में की जाती है। पिछले साल जब एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा जब विवादों के साथ ही कानूनी शिकंजे में भी फंस गए थे, तब उस मुश्किल समय में भी शिल्पा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। जिसके चलते उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। अभिनेत्री शिल्पा 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं लेकिन उन्होंने साल बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। हालांकि राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है, वह पहले से शादीशुदा थे। बता दें कि राज कुंद्रा की पहली पत्नी भी बेहद खूबसूरत हैं।
2 of 5
राज कुंद्रा, कविता कुंद्रा
- फोटो : social media
राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता कुंद्रा था, जो एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी हैं। राज और कविता की एक बेटी भी है। साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया था। खबरें थीं कि कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और अभिनेत्री को ही अपनी शादी टूटने का दोषी करार दे दिया था। यहां तक कि उन्होंने शिल्पा को मैरिज ब्रोकर तक कह दिया था।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और कविता कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज और शिल्पा की मुलाकात पहले बिजनेस पार्टनर बने थे। राज ने सबसे पहले शिल्पा को एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी। दोनों मीडिया की नजर में आए और दोनों की रिलेशन की खबरें चर्चा में आने लगीं। बताया जाता है कि बिजनेस के सिलसिले के दौरान ही दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गईं और उस समय कुंद्रा की पहली पत्नी कविता गर्भवती थीं।
4 of 5
राज कुंद्रा और कविता
- फोटो : सोशल मीडिया
जब दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आने लगीं, तो इनकी नजदीकियों की वजह से राज कुंद्रा और उनकी पहली के बीच परेशानियां बढ़ने लगीं। इसके बाद कविता कुंद्रा ने शिल्पा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। रिपोर्ट के मुताबिक, राज ने बेटी डेलीना के जन्म के दो महीने बाद ही कविता को तलाक का नोटिस दे दिया था, वहीं मीडिया में आने वाली खबरों के बाद शिल्पा की मां ने भी दोनों की शादी को लेकर दबाव डालना शुरू कर दिया था और दोनों इस दौरान एक दूसरे के काफी करीब भी आ गए थे।
राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी और महज तीन साल में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा शादी के बंधन में बंध गए।