पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हिरासत में हैं और शिल्पा संग उनकी शादी टूटने की भी चर्चा हो रही है। हालांकि किसी भी तरह से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को सिटी पुलिस से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा कई अन्य के खिलाफ एक बिजनेसमैन की शिकायत मामले में लिए गए एक्शन की रिपोर्ट मांगी। दरअसल बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर लाखों रुपयों की ठगी का आरोप लगाया।
बढ़ सकती हैं राज कुंद्रा और शिल्पा की मुश्किलें
आरोप ये भी है कि उससे ठगे गए पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया है। विशाल गोयल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया और साल 2018 में एक मुंबई आधारित कंपनी में लाखों रुपए निवेश करवाए जिसका उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला है और शेयर प्राइस भी गिर गए। इसमें राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के अलावा और लोग भी आरोपी हैं।
2 of 5
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने जानबूझकर शिकायतकर्ता से 41,33,782 रुपये निवेश करवाए गए, वो इन पैसों का इस्तेमाल गलत और कामों के लिए करना चाहते थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि राज कुंद्रा और दूसरे लोगों ने अपनी कंपनी में इनवेस्ट करने के लिए उन्हें झूठ बोला और कंपनी को लेकर एक बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताई गईं।
3 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए राजी किया और बताया गया कि ये कंपनी गेमिंग, एनिमेशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसी चीजों से जुड़ी हुई होगी। इसके बाद गोयल ने कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला कि ये कंपनी अडल्ट फिल्में बनाने और फोन में चलाने का काम करती है।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिवक्ता साहिल मुंजाल और रिया गांधी के माध्यम से दायर शिकायत में कहा गया है इस तरह की बेईमान और दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों का नतीजा ये है कि शिकायतकर्ता जिसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था उसे धोखा दिया गया है और पैसे स्वार्थी मकसद से छीने गए हैं।
5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : Twitter
बता दें कि शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम और सेबी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। राज कुंद्रा और शिल्पा के अलावा छह अन्य बिजनेसमैन भी इस केस में आरोपी हैं।