{"_id":"5b71bbdd42c792763e20583a","slug":"raj-kapoor-felt-shock-after-listening-to-the-wedding-of-vyjayanthimala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैमिली डॉक्टर से वैजयंतीमाला की शादी की खबर सुनकर राज कपूर को लगा था झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैमिली डॉक्टर से वैजयंतीमाला की शादी की खबर सुनकर राज कपूर को लगा था झटका
Mon, 13 Aug 2018 10:41 PM IST
सुनीता कपूर, अमर उजाला
सुनीता कपूर, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वैजयंतीमाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
13 अगस्त 1936 को एक दक्षिण भारतीय परिवार में जन्मी वैजयंतीमाला को नृत्य से काफी लगाव था और यही उनके फिल्मी करियर की वजह भी बना। एक डांस शो के दौरान एवीएम फिल्म कंपनी के मालिक एम वी रमन ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया लेकिन वैजयंतीमाला अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी, इसलिए उन्होने इस ऑफर को ठुकरा दिया लेकिन रमन ने उन्हें अच्छी खासी रकम ऑफर कर उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए राजी कर लिया।
2 of 6
vyjayanthimala
इस तरह तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक 'बहार' से उनके करियर की शुरुआत हुई। फिल्म तो खास नहीं कर पाई लेकिन वैजयंतीमाला के अद्भुत नृत्य प्रतिभा ने हिन्दी के फिल्ममेकर्स का ध्यान अपनी और खींचा। नतीजतन उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 50 के दशक में फिल्मों में नृत्य को काफी महत्त्व दिया जाता था खासकर शास्त्रीय नृत्य को और वैजयंती इसमें पारंगत थी।
3 of 6
vyjayanthimala
यही वजह थी कि अभिनय प्रतिभा से शून्य होने के बावजूद वैजयंती स्टार बन गयी। 1954 में नंदलाल जसवंत लाल की फिल्म 'नागिन' ने वैजयंती के करियर को शिखर पर पहुंचा दिया। इसके बाद दिलीप कुमार के साथ आई 'देवदास' ने उनके स्टारडम को पुख्ता कर दिया। इस फिल्म में वैजयंती चंद्रमुखी के किरदार में थी। पहली बार लोगों ने माना की वैजयंती एक्टिंग भी कर सकती है। सही मायनों में 'देवदास' ही वो फिल्म थी जिसने उन पर से डांसर का लगा ठप्पा हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
vyjayanthimala
इसके बाद आई 'गंगा-जमना' और 'लीडर' जैसी फिल्मों की सफलता ने दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की जोड़ी को विज चंपत बना दिया। इस जोड़े ने आगे चलकर 'नया दौर' और 'मधुमति' जैसे बेशकीमती तोहफे हिंदी सिनेमा को दिए। फिल्म 'नजराना' के दौरान दिलीप कुमार और वैजयंती के बीच किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने फिर कभी एक साथ काम ना करने की कसमें खा ली और दोबारा कभी एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आये।
विज्ञापन
5 of 6
vyjayanthimala
दिलीप कुमार के साथ अनबन होने के बाद वैजयंती राजकपूर खेमे में शामिल हो गयी। राजकपूर के साथ उनकी फिल्म 'संगम' जबरदस्त हिट रही लेकिन ये जोड़ी स्थायी नहीं रह सकी। दरअसल वैजयंती किसी खेमेबाजी में यकीन नहीं रखती थी इसलिए उन्होने दूसरे नायकों के साथ भी काम करना जारी रखा जो राजकपूर को बिलकुल पसंद नहीं था लेकिन वैजयंती इसकी परवाह किये बगैर अपना काम करती रही। दरअसल नरगिस से अलगाव के बाद राजकपूर के तन्हा दिल को किसी मरहम की जरूरत थी और वैजयंती में उन्हें उम्मीद दिखाई दे रही थी लेकिन वैजयंती को अपने करियर की फिक्र ज्यादा थी और राजकपूर इसे सहन नहीं कर पा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।