फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सैनन ने राजकुमार से कहा खुलमखुल्ला, 'आओ कभी हवेली पे'

Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon item number aao kabhi haveli pe song
Kriti Sanon

कृति सैनन फिल्म 'स्त्री' में आइटम नंबर करती नजर आएंगी। कृति, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म में आइटम नंबर करेंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसके बाद से यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रही है। कृति के स्पेशल आइटम नंबर का टाइटल होगा 'आओ कभी हवेली पे'। 


 

kriti sanon item number aao kabhi haveli pe song
कृति सेनन
कृति के यह स्पेशल आइटम नंबर को सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है।। इस स्पेशल आइटम नंबर को फिल्म में जोड़ने के लिए सह-निर्माता राज निदिमोरु और कृष्ण डीके खास इच्छुक थे। कृति सैनन ने भी इस आइटम नंबर के लिए तुरंत हामी भर दी। बताया जा है कि कृति और 'स्त्री' के सह-निर्माता दिनेश विजन अच्छे दोस्त हैं। कृति का कहना है कि वह यह सॉन्ग पहले शूट कर चुकी हैं। इस सॉन्ग में बादशाह का रैप भी होगा और कृति के अपोजिट लीड हीरो राजकुमार राव नजर आएंगे। 

 
kriti sanon item number aao kabhi haveli pe song
kriti sanon
फिल्म निर्माता कृति के स्पेशल आइटम नंबर 'आओ कभी हवेली पे' को फिल्म की रिलीज से एक सप्ताह पहले लॉन्च करने के इच्छुक हैं। कहा जा रहा है कि इसे प्रमोशन प्रपज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा जो फिल्म के अंत में दिखाई देगा। 'स्त्री' के अलावा कृति करन जौहर की फिल्म कलंक में भी एक स्पेशल आइटम नंबर में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon item number aao kabhi haveli pe song
Tiger Shroff and Kriti Sanon got married in Kashi - फोटो : demo
वहीं हाल ही में जब कृति से 'बागी 3' का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया तो कृति ने कहा, 'मैं वो इंसान नहीं हूं, जिससे आपको यह सवाल पूछना चाहिए, लेकिन निश्चित तौर पर मैं एक बार फिर टाइगर के साथ फिल्म में काम करना चाहूंगी। आपको बता दें कि 'बागी 2' के रिलीज के बाद से ही 'बागी 3' की एक्ट्रेस को लेकर चर्चा बनी हुई है। 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ कौन सी एक्ट्रेस होंगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन
kriti sanon item number aao kabhi haveli pe song
tiger shroff
गौरतलब है कि 'बागी-2' की स्क्रीनिंग पर पहुंची कृति ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा था, हमने एक साथ एक फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। कहीं न कहीं इस बात की एक खास अहमियत है। मुझे टाइगर पर गर्व है, क्योंकि वह हर फिल्म के साथ एक नए स्तर को छू रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed