राज बब्बर ने बॉलीवुड के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। 80 के दशक में राज बब्बर लड़कियों के दिलों पर राज करते थे। 38 साल के करियर में अपनी फिल्मों से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। राज बब्बर 23 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
2 of 5
Raj Babbar
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले राज बब्बर ने स्ट्रीट थियेटर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद राज बब्बर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। राज बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी।
3 of 5
Raj Babbar
- फोटो : file photo
इंसाफ का तराजू में राज बब्बर निगेटिव किरदार में दिखे थे। इस फिल्म में राज बब्बर को जीनत अमान के साथ रेप सीन करना था जिसकी वजह से वह काफी घबरा गए थे। राज बब्बर इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वो नए हैं और जीनत अमान इतनी बड़ी हीरोइन।
4 of 5
Raj Babbar
- फोटो : file photo
राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा बब्बर से प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी।
5 of 5
Raj Babbar
- फोटो : file photo
राज बब्बर ने दो शादियां की थी उन्होंने पहले नादिरा से शादी की। बाद में फिल्म भीगी पलकें के दौरान राज बब्बर को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया था। नादिरा से अलग होकर उन्होंने स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी। राज बब्बर के तीन बच्चे हैं- जूही, आर्य और प्रतीक। जूही और आर्य नादिरा से हैं तो वहीं प्रतीक, स्मिता और राज बब्बर के बेटे हैं। स्मिता के निधन के बाद राज फिर से पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए।