'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस से मुखातिब होते रहते हैं। लेकिन अब खबर है कि राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
फेसबुक: राहुल वैद्य का अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से कहा इग्नोर करें वीडियोज
राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है कि उनका फेसबुक हैक हो गया है। राहुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'हैलो, मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया है। प्लीज हैकर द्वारा जो भी वीडियोज पोस्ट हो रहे हैं, उन्हें इग्नोर करें। मैं अकाउंट रिकवर की कोशिश में हूं।'
Hello everyone.. My Facebook page has been hacked. Pls ignore All the random videos posted by the hacker. Trying to get it back asap. @Facebook @facebookapp
राहुल वैद्य के फेसबुक पर बीते करीब सात घंटे से कुछ अजीबो गरीब वीडियोज शेयर हो रहे हैं। इनमें से कुछ जहां फनी वीडियोज हैं तो वहीं कुछ वीडियोज में प्रैंक है। एक ओर जहां फैन्स इन फनी वीडियोज को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग राहुल के ऐसे पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं।
इन दिनों राहुल वैद्य 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस 14 में सभी का दिल जीतने के बाद अब राहुल के फैन्स उनको जल्दी ही खतरों के खिलाड़े के 11वें सीजन में देखेंगे। उनके फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में राहुल ने शो के बारे में कहा था कि उन्हें सांप और पानी से डर लगता है। राहुल ने आगे कहा था, 'मुझे पता नहीं मैं वहां क्या करने वाला हूं।'
राहुल वैद्य अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों दिशा परमार ने राहुल वैद्य को एक प्यारा सा तोहफा दिया था। दिशा ने राहुल को एक घड़ी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 71 हजार रुपये बताई जा रही है। राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका वीडियो भी शेयर किया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था।