{"_id":"586625664f1c1b255eeec128","slug":"raees-mahira-khan-s-this-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रईस: माहिरा खान का वीडियो वायरल, कहा, 'पाकिस्तान को भारत से इंस्पायर नहीं होना चाहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रईस: माहिरा खान का वीडियो वायरल, कहा, 'पाकिस्तान को भारत से इंस्पायर नहीं होना चाहिए'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 Dec 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान की बीवी बनी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं कि पाकिस्तानियों को भारत और बॉलीवुड से नहीं प्ररित नहीं होना चाहिए।
Trending Videos
माहिरा का ये वीडियो एक चेट शो से है जो 2011 का है। इस वीडियो में कॉमेडियन उमर शरीफ माहिरा से कहते दिख रहे हैं कि वो भारत की लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत हैं और उन्होंने ठान लिया है कि बस अब पाकिस्तान और सिर्फ पाकिस्तान को ही प्रमोट करना है। इस पर माहिरा हां में हां मिलाती हैं और कहती हैं कि पाकिस्तान को भारत और बॉलीवुड से बिल्कुल भी प्रेरणा नहीं लेनी चाहिए।
इस तरह की और भी कई बाते हैं जो वीडियो में माहिरा ने कही हैं। ये वीडियो सोनम महाजन नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है, 'रईस' में काम कर रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का भारत और बॉलीवुड के बारे में नजरिया। प्लीज 'रईस' देखने से पहले अपना आत्मसम्मान बेच दो।'
Views of our patriotic Raees's Pakistani co-actress Mahira Khan about India and Bollywood.
— Sonam Mahajan (@AsYouNotWish) December 29, 2016
Plz sell your self-esteem before watching Raees. pic.twitter.com/OFozL8iEY8
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सितंबर में हुए उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि उस हमले से पहले ही माहिरा को फिल्म में शामिल कर लिया गया था लेकिन किसी तरह का विरोध ना हो इसलिए बीते दिनों शाहरुख ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें दिलासा दिलाई कि माहिरा फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगी।
विज्ञापन
माहिरा खान का ये वीडियो बेशक पुराना है लेकिन अब ये शाहरुख की फिल्म 'रईस' के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है क्योंकि ये वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब फिल्म के रिलीज होने में चंद हफ्ते ही रह गए हैं। खैर, अब देखना ये होगा कि इस वीडियो को लेकर खुद माहिरा क्या सफाई देती हैं और शाहरुख इस पर क्या कहते हैं।