जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में नजर आने वाली राधिका आप्टे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नेहा धूपिया के शो ‘वोग बीएफएफ’में पहुंची राधिका आप्टे ने नेहा के सभी सवालों का जवाब बिंदास होकर दिया।
दरअसल, जब नेहा धूपिया ने राधिका और राजकुमार राव से बॉलीवुड के सबसे ओवररेटेड एक्टर के बारे में पूछा गया था. बिना हिचके सवाल का जवाब देते हुए राधिका ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया।
आपको बता दें,जहां एक तरफ राजकुमार राव फिलहाल फन्ने खां की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो वहीं राधिका आप्टे अपनी अपकमिंग फिल्म पैडमैन के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
इसमें सोनम कपूर और अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म में राधिका पैडमैन अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में हैं। फिल्म माहवारी और महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस करती है।