फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुमार की इस आदत से गुस्सा हो गए थे धर्मेंद्र, पार्टी में सबके सामने उड़ाई थी हंसी

Tue, 08 Oct 2019 08:23 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
birthday special know about Dharmendra And Raaj Kumar Fight
raaj kumar dharmendra

फिल्मी दुनिया के सरताज अभिनेता राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। वे 50 के दशक से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। अंत के दिनों में सौदागर और तिरंगा जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार रोल प्ले किए और बता दिया कि क्यों वे एक सदाबहार अभिनेता थे।

 

birthday special know about Dharmendra And Raaj Kumar Fight
Raaj Kumar

अभिनेता राज कुमार एक बिंदास एक्टर थे। अपने दौर में राज कुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। लेकिन एक बार उनका पाला पड़ा धर्मेंद्र से। 

birthday special know about Dharmendra And Raaj Kumar Fight
धर्मेंद्र

धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। ये किस्सा हुआ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे राज कुमार के साथ। राज कुमार की शख्सियत ऐसी थी कि वो लोगों के मिजाज को बहुत जल्द ही पहचान जाते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special know about Dharmendra And Raaj Kumar Fight
Raaj Kumar

अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राज कुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।

विज्ञापन
birthday special know about Dharmendra And Raaj Kumar Fight
bollywood flashback raaj kumar

धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed