फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की नौकरी छोड़ हीरो बने थे राज कुमार, एयर होस्टेस से रचाई थी शादी

Tue, 08 Oct 2019 08:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Superstar Raaj Kumar birth anniversary special
Raaj Kumar - फोटो : Social Media

आज बॉलीवुड के 'जानी' यानि राजकुमार का जन्मदिन है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। जो दिल में आता था सामने वाले को वही बोल देते थे। उनकी जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं जब उन्होंने अच्छे-अच्छे स्टार्स को पानी पिला दिया। 

Bollywood Superstar Raaj Kumar birth anniversary special
Raaj kumar - फोटो : instagram

थानेदार से बन गए हीरो
राजकुमार 1940 में बंबई आए और यहां पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करने लगे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम के लिये आये हुये थे। वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी।

Bollywood Superstar Raaj Kumar birth anniversary special
Raaj Kumar

प्लेन में हुआ प्यार!
एक बार सफर के दौरान राजकुमार की मुलाकात जेनिफर से हुई जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया। दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Superstar Raaj Kumar birth anniversary special
Raaj Kumar

गोविंदा की शर्ट का बनाया रुमाल 
राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए। उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा  ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था। 

विज्ञापन
Bollywood Superstar Raaj Kumar birth anniversary special
Raaj Kumar

अमिताभ का सूट है या पर्दा!
राजकुमार की बेबाक जुबान का शिकार बीते जमाने में बिग बी सरीखे अभिनेता भी हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक बार की बात है जब राजकुमार मेगास्टार अमिताभ बच्चन से एक पार्टी में मिले और उन्होंने उनके विदेशी सूट की प्रशंसा कर दी। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा तो राजकुमार ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ पर्दे सिलवाने थे। यह बात सुनकर बिग बी मुस्कराने के सिवाय और कुछ नहीं कर सके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed