फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं आर माधवन की खूबसूरत पत्नी, शादी के कई सालों बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर, इस रोमांटिक तस्वीर में दिखा प्यार

Sun, 07 Jun 2020 05:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan Shares Pic With Wife Sarita Birje on marriage anniversary
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर आर. माधवन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फोटोज को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। माधवन ने बतौर मुख्य अभिनेता करियर की शुरुआत 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दीया मिर्जा नजर आईं थीं। माधवन बेशक कम फिल्में करते हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। माधवन ने साल 1999 में सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए। 

R Madhavan Shares Pic With Wife Sarita Birje on marriage anniversary
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अब माधवन की शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने पत्नी सरिता के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जब मैं हर चीज के बारे में सोचना चाहता हूं और यह कहना चाहता हूं कि तुम्हें अपने जीवनसाथी के रूप में पाकर मैं कितना भाग्यशाली हूं, तो यह काफी नहीं है सरिता। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When every thing I want to think and say about how fortunate I am to have you as my soulmate, is inadequate Sarita. ❤️❤️❤️😘😘😘😘❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️😘😘😘😘❤️❤️❤️❤️Happy Anniversary my L❤️VE. I can’t thank god enough .

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on

R Madhavan Shares Pic With Wife Sarita Birje on marriage anniversary
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें दोनों की पहली मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan Shares Pic With Wife Sarita Birje on marriage anniversary
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : social media

अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया था कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा।' 

विज्ञापन
R Madhavan Shares Pic With Wife Sarita Birje on marriage anniversary
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : social media

करीब आठ साल डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादी ट्रेडिशनल तमिल स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक बेटा वेदांत है जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। माधवन अपने बेटे के साथ भी वो कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। माधवन की पत्नी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed