राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन का नाम भारतीय फिल्म जगत में हमेशा याद किया जाएगा। लोग उन्हें प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। 60 से लेकर 80 के दशक तक कई सुपरहिट गीत रचने वाले आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उनकी और आशा भोसले की प्रेम कहानी भी काफी म्यूजिकल रही है।
2 of 6
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
आरडी बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1956 में हुई थी। तब तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जबकि आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के टीएनज बेटे थे। करीब 10 साल बाद वो मौका आया जब आरडी बर्मन ने फिल्म 'तीसरी मंजिल' के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया।
3 of 6
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
तब तक पंचम दा और आशा भोसले दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी थी। पंचम दा अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता पटेल से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। वहीं आशा भोसले अपने पति गणपतराव भोसले से बिल्कुल खुश नहीं थीं। एक दिन ऐसा आया जब आशा भोसले ने अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के घर की ओर रुख किया।
4 of 6
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच आशा भोसले लगातार पंचम के लिए गाने गा रही थीं। दोनों के गाने सुनकर ऐसा लगता था कि पंचम का संगीत और आशा की सुरीली आवाज एक दूसरे के लिए ही बने हैं। कई सालों तक बगैर शब्दों के ही उनके एहसास संगीत की तरह रोमांस बनकर बहते रहे। संगीत उन्हें करीब ला रहा था। इस दौर में दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।
5 of 6
आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी का रास्ता इतना भी आसान नहीं था। आशा की उम्र पंचम से ज्यादा थी जिस वजह से उनकी मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। जब पंचम ने अपनी मां से शादी की अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया।