बहुत दर्द में हैं शबाना आजमी, प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कैसी है हालत
शबाना से मिलने के लिए अभी तक जोया अख्तर, फरहान अख्तर, अधुना भबानी, हनी ईरानी, शिबानी दांडेकर, फराह खान, रितेश सिधवानी, विक्की कौशल, अनिल कपूर, तब्बू, अनिल अंबानी और विपुल अमृतलाल शाह जैसे बड़े सितारे अस्पताल पहुंचे हैं । शबाना की तबीयत को लेकर विपुल शाह का बयान आया है ।
अमर उजाला से बात करते हुए विपुल शाह ने कहा, 'शबाना जी की तबीयत ठीक हो रही है । डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है । वो बहुत दर्द में हैं और उन्हें ठीक होने में समय लगेगा । उनका अच्छे से इलाज हो रहा है और वो हर बात का जवाब देने में समर्थ हैं ।'
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस ने अमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है।
खूबसूरती में दिशा पाटनी से चार कदम आगे हैं उनकी बहन खुशबू, ऐसे कर रही हैं देश की सेवा