बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज क्रिश्चियन रीति-रिवाज से अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका और निक ने शादी की है। इस बीच इनकी शादी में एक अप्रिय घटना सुनने को मिली है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी में मीडियाकर्मी और बाउंसर्स के बीच झड़प हो गई है।
2 of 6
priyanka chopra nick jonas cake
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर रहे थे। शादी को लोकल और बाहरी पत्रकार कवर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाउंसर्स ने मीडिया को शूट करने से मना किया और उनके कैमरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसके बाद मीडियाकर्मी और बाउंसर्स के बीच झड़प हो गई। मौके पर जोधपुर पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।
3 of 6
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद अब कल यानी 2 दिसंबर को प्रियंका-निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। आज हुई शादी में 250 से भी ज्यादा मेहमान मौजूद थे जिनमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार जबरदस्त लुक में नजर आया। मुकेश के बेटे आकाश अपनी मंगेतर श्लोका मेहता संग दिखे तो वहीं ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद परिमल भी जेंटलमैन लुक में आए थे। इतना ही नहीं शादी में मुकेश के बेटे अनंत भी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग नजर आए थे।
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : file photo
बता दें कि कल हिंंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका-निक अबू जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन की गई वेडिंग ड्रेस पहनेंगे। शायद ही आपको याद हो कि इसी साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हैं।
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : file photo
बात करें इस शादी में फोटोग्राफर की तो प्रियंका-निक की शादी के फोटोज और वीडियो का पूरा जिम्मा वही कंपनी संभाल रही है जिसने विराट-अनुष्का और दीपवीर की शादी को कवर किया था। खबर है कि प्रियंका-निक शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे जिसमें एक 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना जताई जा रही हैं। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा लेकिन अभी इसकी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।