{"_id":"5bfe384abdec2241ca08efa6","slug":"priyanka-chopra-will-seen-in-koffee-with-karan-after-marriage-with-kareena-kapoor-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के तुरंत बाद इस शो में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, साथ में नजर आएंगी करीना कपूर भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के तुरंत बाद इस शो में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, साथ में नजर आएंगी करीना कपूर भी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Kareena Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 6 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस शो में बॉलीवुड की जोड़ियां अपनी जिंदगी के जुड़े कई खुलासे करती हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के इस शो में पहुंचे। इन दौरान इन बहन-भाई ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। इस बीच एक और बड़ी खबर सुनने के लिए मिली है, जो सिनेमा प्रेमियों के उत्साह को बढ़ा देगी।
priyanka chopra
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार इस बार कॉफी विद करण 6 में बॉलीवुुड की दो खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। जी हां यह दोनों सुपरहिट हीरोइन कॉफी विद करण में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दिखाई देंगी। खबर है कि पहले करीना और प्रियंका दिसंबर के पहले हफ्ते में शो के अंदर आने वाली थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की शादी के चलते शेड्यूल को दूसरे हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।
priyanka chopra nik jonas
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद कॉफी विद करण की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके बाद उनका शो दिसंबर को दूसरे हफ्ते की 14-15 तारीख में प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह है प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पहली बार किसी शो में दिखाई देंगी। जाहिर है कि शो में करण जौहर उनके और निक जोनस से जुड़े अन्य रोचक सवाल पूछ सकते हैं जो प्रियंका के फैंस को भी नहीं पता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar and kareena kapoor
- फोटो : file photo
वहीं बात करें करीना कपूर खान की तो वह भी लंबे समय बाद कॉफी विद करण आएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले कॉफी विद करण के पिछले सीजन में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक-दूसरे को लेकर विवादित बयानबाजी भी की थी, उस समय शाहिद कपूर और करीना कपूर रिश्ते में थे। इन दोनों के बीच अनौपचारिक लड़ाई उस समय काफी चर्चा में रही थी। पता हो कि प्रियंका और करीना कपूर साल 2004 में आई फिल्म एतराज में दिखाई दे चुकीं हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : file photo
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं। हाल में ही निक भारत पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्टार कपल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह दोनों जोधपुर के मेहरागढ़ किले में शादी करेंगे। दोनों ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।