{"_id":"5bfe3fedbdec2241d045aa74","slug":"after-priyanka-chopra-isha-ambani-and-deepika-padukone-these-bollywood-actress-get-married-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-दीपिका के बाद बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां भी कर सकती हैं जल्दी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-दीपिका के बाद बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां भी कर सकती हैं जल्दी शादी
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka and Deepika
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तो हो गयी लेकिन उनकी शादी का जश्न अभी कुछ दिन और चलेगा। 'दीपवीर' ने दो बार शादी की, एक बार 14 नवम्बर को कोंकणी रीति से तो दूसरी बार 15 नवम्बर को सिन्धी रस्म से। ये जोड़ी अपनी शादी का रिसेप्शन भी दो बार करेगी, एक बंगलुरु में दूसरा मुंबई में।
priyanka chopra nik jonas
- फोटो : social media
उम्मीद है कि आगामी दो दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा मशहूर अमेरिकन गायक निक जोनास से जोधपुर में अपनी शादी रचा लेंगी। दीपिका ने तो अपनी शादी दो रस्मों से, दो बार की, लेकिन प्रियंका ने एक बार कहा था कि वह अपनी शादी 6 बार अलग-अलग ढंग से करेगी। प्रियंका अब असल में क्या करती हैं इसका पता आने वाले दिनों में जल्द लग जाएगा। हालांकि जोधपुर के भव्य शाही महल ताज उम्मेद पैलेस में प्रियंका-निक के विवाह के विभिन्न कार्यक्रम 28 नवम्बर से ही शुरू होने की संभावना है।
priyanka chopra
- फोटो : file photo
बीस दिनों से भी कम की अवधि में, देश की शिखर की पांच नायिकाओं में से दो दीपिका और प्रियंका की शादी होने से बॉलीवुड में शादी का सुहाना मौसम बन गया है। यूँ मुंबई फिल्म नगरी में हर साल ही फिल्म कलाकारों की शादी होती रहती हैं। लेकिन जब जल्दी-जल्दी बड़ी-बड़ी नायिकाओं की शादी होने लगे तो माहौल कुछ और ही होता है। पिछले तीन चार बरसों में तो लगातार ऐसी कई बड़ी नायिकाएं अपने पिया के घर चली गयीं जिनकी शादी का इंतज़ार कब से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
- फोटो : file photo
दिसम्बर 2015 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी रचाई तो फरवरी-मार्च 2016 में तो सिर्फ तीन दिनों में ही प्रिटी ज़िंटा और उर्मिला मतोंडकर ने अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया था। उसके बाद 30 अप्रैल को बिपाशा बासु ने भी करण ग्रोवर से शादी कर ली। लेकिन इसके बाद सबसे बड़ी शादी 11 दिसम्बर को अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की हुई। दिसम्बर में अनुष्का की शादी के बाद 'मिशन इस्तांबुल' और 'जिला गाज़ियाबाद' जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बहुत-सी तमिल-तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्रेया सरन ने इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी दोस्त आंद्रेई कोस्चीव से शादी कर ली।
विज्ञापन
Sonam Kapoor
- फोटो : Instagram
साल 2018 में सबसे पहले जिस हीरोइन की शादी सबसे पहले सुर्ख़ियों में आई वह है सोनम कपूर। अपनी मोहक अदाओं के साथ अपने अच्छे अभिनय के लिए भी अपनी पहचान बना चुकी सोनम ने इस साल आठ मई को दिल्ली के अपने पुराने बॉय फ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। सोनम के दो दिन बाद 10 मई को अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी अभिनेता अंगद बेदी से शादी कर दिल्ली को ही अपनी ससुराल बना लिया। यूँ सोनम, दीपिका और प्रियंका की इस साल की चर्चित शादियों से पहले युविका चौधरी-प्रिंस नरूला, मदालसा शर्मा-महाअक्षय, श्वेता त्रिपाठी-चैतन्य शर्मा, मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता और दीपिका कक्कड़ -शोहेब इब्राहिम जैसी कई फिल्म-टीवी अभिनेत्रियों ने अपनी शादी 2018 में रचाई।