इंटरनेशनल स्टार बनने के चक्कर में अपना होम ग्राउंड खो चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म स्काई इज पिंक को दर्शकों को वैसा प्यार नहीं मिला, जैसी प्रियंका को उम्मीद रही होगी। पेज थ्री पार्टियों और ग्लैमर पत्रिकाओं के लिए फोटो शूट कराती रहीं प्रियंका दरअसल अपने प्रशंसकों की पसंद नहीं समझ पाईं और निर्देशक शोनाली बोस के बताए किरदार को परदे पर पेश करने में भी उनकी कोशिश इस बार कमजोर रह गई।
2 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : file photo
प्रियंका के पास अब हिंदी की कोई दूसरी फिल्म नहीं है और अपने दरवाजे से गायब हो चुके निर्देशकों की हालत देखते हुए वो ही खुद फिल्म निर्देशन में उतरने का विचार कर रही हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : social media
प्रीति जिंटा के बाद प्रियंका हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने परदे पर लीक से इतर किरदार करने में कभी किसी तरह की झिझक नहीं दिखाई। स्काई इज पिंक से पहले वह प्यार इंपॉसिबल, बाजीराव मस्तानी और मैरी कॉम में भी मां के किरदार कर चुकी हैं और इस बार भी उन्हें लगा था कि दर्शक उनके इस किरदार को जरूर हाथों हाथ लेंगे। पर फिल्म का विषय लोगों को पसंद नहीं आया।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान इस बार तमाम फिल्म निर्देशकों को अपने घर आने की दावत दी लेकिन हिंदी सिनेमा के ज्यादातर निर्देशक अब उनके साथ फिल्में करने के इच्छुक नहीं बताए जाते हैं। बीच में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने जरूर प्रियंका को लेकर फिल्म बनाने की मंशा जताई थी लेकिन बात आगे बढ़ी नहीं।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा अपना प्रोडक्शन हाउस पहले ही खोल चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि अब वह निर्देशन में भी हाथ आजमाने पर विचार कर रही हैं और इसके लिए उन्हें एक महिला प्रधान विषय की तलाश है।