प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। अब जब मदर्स डे के मौके पर प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा से दूर हैं तो उन्हें बहुत याद कर रही हैं। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने मां और सास को किया याद, वीडियो साझा कर कही ये बात
प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस (Denise Jonas) हैं। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि 'आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'
प्रियंका आगे कहती हैं कि 'आज के दिन मैं अपनी मां को गले नहीं लगा पा रही, ना तो अपनी सास को। मेरा दिल भारी हो रहा है। जो भाग्यशाली लोग अपने घर पर परिवार के साथ हैं, इस समय परिवार के और करीब आ जाइए। हैप्पी मदर्स डे।'
वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मदर्स डे। हैप्पी मदर्स डे दुनियाभर की मांओं को। हम आपको सेलिब्रेट करते हैं। ढेर सारा प्यार, मॉम।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सितारों की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है। ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है।
'लक्ष्मी बम' के बाद इन फिल्मों की ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं तेज, आधिकारिक घोषणा का इंतजार