बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। आज प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें उनके दोहरे रवैये के लिए ट्रोल किया जा रहा है। खैर ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका को किसी कारण वश ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी वह ट्रोल होती रही हैं। जानिए कब किस वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर आईं।
सिगरेट ही नहीं इन 6 वजहों से भी ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका, पटाखों पर यूजर्स ने कई बार घेरा
शादी पर की गई आतिशबाजी को लेकर हुईं ट्रोल
पिछले साल 1 दिसबंर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद जमकर आतिशबाजी की गई थी। प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। उनका मानना है कि पटाखों के इस्तेमाल से निकलने वाला धुआं अस्थमा के मरीजों पर बहुत बुरा असर छोड़ता है। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा और फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट शेयर करने शुरू कर दिए।

जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
Met Gala 2019 में हुई जमकर ट्रोल
Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टनिंग लुक के साथ पिंक कारपेट पर शिरकत करने जब प्रियंका पहुंचीं तो भारत में मौजूद प्रियंका के फैंस उनके लुक से हैरान रह गए। प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा था। लोग उनके लुक का मजाक उड़ा रहे थे। प्रियंका के लुक पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।
बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान
प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया था। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही थीं। यहां वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती नजर आईं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि Indian Films is all about hips and ***। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे थे। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद प्रियंका भूल चुकी हैं कि वो बॉलीवुड से ही फेमस हुई हैं।