{"_id":"62daf671f911e43be41b786b","slug":"priyanka-chopra-shares-unseen-photos-of-her-birthday-celebration-with-nick-jonas-and-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका ने शेयर की अपने जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पति निक के लिए लिखा प्यार सा नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका ने शेयर की अपने जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पति निक के लिए लिखा प्यार सा नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ और निक जोनस अपनी बेटी के साथ
- फोटो : Instagram
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। प्रियंका की इस पार्टी में परिवार और करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया था। वहीं, अब प्रियंका ने अपने जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। इन तस्वीरों में वह सभी के साथ बेहद खूश नजर आ रही हैं, लेकिन सबकी निगाहें उनकी बेटी पर टिक गई हैं जिसे वह निक के साथ अपनी गोद में लिए पोज दे रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की तस्वीर
- फोटो : Instagram
दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जन्मदिन की कई सारे तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक ग्रुप फोटो हैं, जिसमें सभी लोग मौजूद हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका अपने गोद में बेटी मालती को लिए खड़ी हैं और साथ में निक केक लिए पोज दे रहे हैं। इसके अलावा किसी में वह डिनर टेबल पर दिखाई दे रही हैं, तो किसी में प्रियंका अकेले ही पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में निक और मधु चोपड़ा डांस कर रहे हैं और एक में पूल के अंदर प्रियंका के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।
3 of 4
अपने दोस्तों और निक के साथ प्रियंका
- फोटो : Instagram
इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी है।'
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में दिखाई देंगी। वहीं, वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।