{"_id":"605d99928ebc3e76a0312f5c","slug":"priyanka-chopra-shares-throwback-look-in-bindi-and-bikini-caption-with-never-heard-of-being-shy-even-at-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माथे पर बिंदी लगाए बिकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, 19 साल पुरानी इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं देसी गर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माथे पर बिंदी लगाए बिकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, 19 साल पुरानी इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं देसी गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में वह अपनी थ्रोबैक तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी हैं। उन्होंने करियर के शुरुआती दौर की अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, इसमें वह सफेद बिकिनी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बिंदी भी लगाई हैं। यह फोटो तब की है जब वह 19 साल की थी।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा- शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना। साथ उन्होंने बिंदी और बिकिनी लिखकर इसे हैशटैग #BindisAndBikinis किया है। उनकी इस तस्वीर को खूब रिएक्शन मिल रहा है। यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को उनकी ये फोटो पसंद नहीं आई और उन्होंने पीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें कि साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यह तस्वीर भी उसी समय के आस की लग रही है। इसमें उन्होंने सफेद लूज पैंट के साथ सफेद बिकिनी में प्रियंका कमर पर हाथ रखकर अपने कर्व्स दिखाती नजर आ रही हैं।
अभी हाल ही में प्रियंका ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में कई अहम और दिलचस्प खुलासे किए हैं। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी एंकर ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि फिर से चर्चा में आ गईं। प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में अपनी किताब अनफिनिश्ड के अलावा अपने बचपन और दूसरे मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे
- फोटो : Social media
इंटरव्यू में ओपरा ने जब प्रिंयका को बचपन में मिली स्प्रिचुअल चीजों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत में रहते हुए आध्यात्म से न जुड़ पाना बेहद कठिन है। आप ठीक कह रही हैं। तमाम धर्मों के साथ जो हमारे आसपास हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपना नया रेस्त्रां खोला है, जिसका नाम उन्होंने सोना (SONA) ऱखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।