देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्मों को पूरा करने में काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्मों की शूटिंग भी उसी गति से चल रही हैं जैसे अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की करते हैं। कुछ ही दिनों पहले प्रियंका ने हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म सीरीजों में से एक 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग की शूटिंग खत्म की है और अब वह अपनी एक और फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने हाथ और नाखूनों की सफाई करवाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने मास्क लगा रखा है, साथ ही अपने बालों पर प्लास्टिक की एक थैली ओढ़ रखी है। इससे लग रहा है कि उन्होंने अपने बालों का रंग भी बदला होगा।
3 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @priyankachopra
सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रहीं इन तस्वीरों के ऊपर कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि वह अपनी फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की तैयारियां कर रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग आने वाले शुक्रवार से शुरू करेंगी।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की घोषणा इसके निर्देशक जेम्स सी स्ट्राउस ने पिछले साल अप्रैल में की थी। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई एक जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिच (SMS Fur Dich)' की अंग्रेजी रीमेक होगी। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का नाम इसी साल अक्टूबर में जुड़ा है। उनके साथ फिल्म में सैम ह्यूगन और सेलीना डियोन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में शुरू होगी और अमेरिका में जाकर यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में ही खत्म हो जाएगी। इसके रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। फिल्म की कहानी में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी जिसके मंगेतर की मौत के बाद उसका दिल टूट जाता है। फिर वह अपने दिवंगत मंगेतर के पुराने फोन नंबर पर अपने दिल की बातें लिखकर भेजना शुरु कर देती है।