बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने निजी जीवन से जुड़े किस्से भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका ने फिल्म जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल का एक छोटा सा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका द्वारा शेयर किया गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद से ही निक पूरे भारत के जीजू कहलाने लगे थे। इस बारे में खुद प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था। ऐसे में अब प्रियंका ने इससे जुड़ा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
3 of 5
Jumanji: The Next Level and Nick Jonas
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल ड्वेन जॉनसन स्टारर फिल्म जुमांजी- द नेक्स्ट लेवल में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का भी अहम किरदार है। ऐसे में प्रियंका ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें फिल्म में निक की एंट्री पर दर्शक चिलला रहे हैं- 'जीजाजी आ गए, जीजू आ गए।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
4 of 5
Jumanji The Next Level
- फोटो : social media
वैसे बात जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल की करें तो फिल्म को जेक कैसडन ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरेन गिलन और निक जोनस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ने अभी तक 24.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
इसके साथ ही बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं अभी हाल ही में प्रियंका ने द व्हाइट टाइगर का शूट खत्म किया है। शूट खत्म होने के बाद प्रियंका ने इसको लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था।