जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है। हाल में प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
शादी के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा का सबसे बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मेरा भी हुआ है यौन शोषण'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन