बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार भी प्रियंका ने कुछ ऐसा ही किया। प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह निक के साथ बॉलीवुड के हिट गाने पर देसी अंदाज में डांस करती दिखीं।
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक ने बॉलीवुड के गाने पर किया ऐसा देसी डांस, हो रही चर्चा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निक जोनस ने साझा किया है। यह वीडियो एक डांस पार्टी का है जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं- 'लड़की आंख मारे।' इस वीडियो में निक जोनस के डांस को देखकर प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड के इस गाने पर निक भी अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। जो देखने में बेहद क्यूट लग रहा है। हालांकि ये ऐसा पहला वीडियो नहीं है जिसमें निक इस तरह से बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहे हो। इससे पहले भी ये दोनों इसी तरह से बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए थे।
Pre show dance party with my forever Valentine. @priyankachopra #valentines
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
इस वीडियो से पहले प्रियंका अपनी एक पुरानी तस्वीर की वजह से चर्चा में रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका इस फोटो में व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्राउन भी लगाया हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कैप्शन भी लिखा था।
प्रियंका ने लिखा था, '18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी। साल 2000 था। ऐसा लग रहा है, जैसे कल का ही दिन हो, जब मैं अपने इस सपने को जी रही थी। अब 20 साल बाद भी मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और मैं जो कुछ भी करती हूं वह दिल से करती हूं। मुझे सच में विश्वास है कि लड़कियों में बदलाव लाने की शक्ति है यदि उन्हें वो अवसर मिले, जिनकी वह हकदार हैं।'
YouTube पर गोविंदा ने लॉन्च किया अपना चैनल, चाहने वालों से मिलेंगे इस खास अंदाज में
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on