बीते गुरुवार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मुंबई वाला ग्रैंड रिसेप्शन काफी चर्चा में रहा। रिसेप्शन में एक बार फिर फिल्मी स्टार जमीन पर उतरे और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस दौरान सबकी नजर देसी गर्ल और उनके विदेशी हसबैंड निक जोनस पर थी जो कि खूबसूरती में सारी हदे पार कर रहे थे। ऐसे में एक हंसी वाला वाकया तब हुआ जब फोटोग्राफर्स निक को जीजा जी बोलने लगे...
VIDEO: जब रिसेप्शन में फोटोग्राफर ने निक से कहा 'जीजा जी इधर देखें' फिर ये था प्रियंका का रिएक्शन
फोटोग्राफर बार-बार निक को फोटो खींचने के लिए जीजा जी कह कहकर पुकार रहे थे। वहीं निक के बगल में खड़ीं प्रियंका इस पर जोरों का हंसी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नीचे दिए गए बॉलीवुड बबल के इस लिंक में आप इस फनी मूमेंट को देख सकते हैं..
A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble) on
निक-प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान खान भी पहुंचे थे। पहले बताया जा रहा था कि सलमान, प्रियंका के 'भारत' छोड़ने से नाराज हैं। फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान ने प्रियंका को लेकर कहा था कि 'शादी के लिए फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है। शादी की तैयारियां तो 4 दिन में हो जाती हैं।' ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे सलमान खान इस पार्टी में नहीं आएंगे लेकिन नहीं सलमान खान ने साबित कर दिया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
पार्टी में जो सबसे खास जोड़ी दिखी वो थी रणवीर और दीपिका की थी। ये नवविवाहित जोड़ी ब्लैक आउटफिट में जच रहे थी। दीपिका ने गोल्डन लहंगा और ब्लैक ब्लाउज के साथ रेड चूड़ा भी पहना हुआ था। दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
आखिर में गुजरे जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस और बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा एक बार फिर ट्रेडनिशल लुक में दिखीं। रेखा ने रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी। रेखा की खूबसूरती आज भी देखते ही बनती है और वो आज भी अपनी खूबसूरती से न्यूकमर एक्ट्रेस को मात देती हैं।