पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुई हैं । पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी और फिर उनकी सगाई की न्यूज ने हलचल मचा दी । अब खबर है कि प्रियंका 16 सितंबर को अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने जा रही हैं ।
16 सितंबर को निक का 26वां बर्थडे भी है । इसी दिन निक और प्रियंका शादी के बंधन में बंध जाएंगे । अब प्रियंका की शादी को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा का बयान आया है । हाल ही में एक इवेंट में मधु ने मीडिया के इस सवाल का जवाब दिया ।
क्या प्रियंका की शादी सितंबर में है? इस सवाल पर मधु ने एक टूक जवाब देते हुए कहा- नहीं । वहीं जब कहा गया कि 'भारत' के प्रोड्यूसर ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने को गैरजिम्मेदाराना बताया है?इस पर मधु कहती हैं कि ये किसने कहा । ये आप लोगों ने कहा ।
मधु, मीडिया के सवालों से बचती हुई नजर आईं । प्रियंका की मां ने बेटी की शादी पर कोई साफ जवाब नहीं दिया । वहीं प्रियंका और निक की तरफ से भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि प्रियंका के 'भारत' छोड़ने की वजह पर एक और खुलासा हुआ था ।
इसमें ये कहा गया था कि 'भारत' में प्रियंका के अलावा तीन हीरोइनों दिशा पाटनी, तबु और नोरा फतेही को कास्ट कर लिया गया था । इस बारे में प्रियंका को पहले कुछ नहीं बताया गया था। इसके चलते प्रियंका को डर था कि फिल्म में कहीं उनका रोल छोटा ना कर दिया जाए । इस वजह से प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी ।