लंदन की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और हॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्कल 19 मई को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। इस शादी में बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा को खास इनविटेशन दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा शाही शादी के साथ ही रॉयल रिसेप्शन में भी शरीक हुई।
इस शाही शादी में प्रियंका कस्टम मेड सूट-स्कर्ट में नजर आई थीं वहीं रॉयल रिसेप्शन में प्रियंका आॅफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इस गाउन में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
इस शाही शादी में 600 हस्तियों ने शिरकत की थीं, जिनमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत ओपरा विनफ्रे, जार्ज और अमाल क्लूनी, डेविड बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन जैसे दिग्गज सितारे मौजूद थे।
रिसेप्शन और शादी में कुल मिलाकर 2640 लोग शामिल हुए। शादी विंडसर कैसल से हुई। इसकी खास बात है कि यह महल 1000 साल से ब्रिटिश शाही परिवार का महल रहा है। इस शादी और रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंची प्रियंका की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।