पूरी दुनिया के सामने प्रियंका ने 11 साल छोटे मंगेतर को किया Kiss, निक के बर्थडे को ऐसे बनाया स्पेशल
यहां फैंस ने निक का बर्थडे सेलीब्रेट किया । प्रियंका रेड कलर के वन पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । स्टेडियम में ही नेशनल टीवी पर प्रियंका ने निक को गले लगाया । फिर एक-दूसरे को किस किया । अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on
प्रियंका और निक अब खुलकर दुनिया के सामने आ चुके हैं । एक-दूसरे के लिए खुलेआम प्यार का इजहार करने में बिल्कुल नहीं डरते । कुछ दिन पहले दोनों को यूएस ओपन में भी देखा गया था । यहां भी दोनों एक-दूसरे के साथ कोजी होते नजर आए थे।
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on
यूएस ओपन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ थीं । प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं । प्रियंका की मां भी अब अपने होने वाले दामाद को समझने की कोशिश कर रही हैं । निक आज प्रियंका और अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे ।
View this post on Instagram
Priyanka and Nick being that adorable couple 😩❤️ #priyankachopra #nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on
बता दें कि प्रियंका ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में निक से सगाई की थी । इसके बाद बॉलीवुड सेलेब के लिए पार्टी रखी थी । इस पार्टी में निक और प्रियंका के परिवार के अलावा अंबानी की फैमिली, आलिया भट्ट, अर्पिता खान और परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े सितारे पहुंचे थे ।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on