बॉलीवुड के लिए साल 2018 शादियों का सीजन रहा है इस साल बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। दोनों ही अदाकाराओं की शादियों बेहद रॉयल ढंग से हुई, जहां दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमों में साथ फेरे लिए वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को भारत में अपना जीवन साथी बनाया, लेकिन एक मामले में दीपिका पादुकोण प्रियंका से पीछे रह गई।
2 of 4
priyanka chopra reception look
शादी के बाद प्रियंका-दीपिका से आगे निकल गई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर अपडेट कर रही हैं। दीपिका की शादी प्रियंका से पहले हुई थी, लेकिन दीपिका ने अपने फैंस और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
3 of 4
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट किया है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर दिया है। इसके बाद दीपिका-रणवीर के फैंस परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि दीपिका पादुकोण अपना नाम चेंज नहीं करना चाहती हैं।
4 of 4
deepika padukone
- फोटो : Instagram
बता दें शादी के बाद दोनों कपल बेहद ही खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं हाल ही में प्रियंका की शादी के रिसेप्शन में उनसे पूछा गया था कि वह अपनी खुशी को 1 से 10 के पैमाने पर कितने अंक देंगी, तो उन्होंने कहा था कि मैं अपनी खुशी को 12 अंक देती हूं।