प्रियंका चोपड़ा तो बॉलीवुड से लेकर अपने टैलेंट और हुस्न का जलवा दिखा चुकी हैं । आज हम आपको प्रियंका नहीं बल्कि उनकी बहन के बारे में बताते हैं । अगर आप सोच रहे हैं कि ये परिणीति चोपड़ा हैं तो नहीं । ये परिणीति नहीं मीरा चोपड़ा हैं और इनकी एंट्री भी बॉलीवुड में हो चुकी है ।
जी हां, मीरा चोपड़ा ने साल 2014 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट' से बॉलीवुड में एंट्री की थी । इसके बाद साल 2016 मेें विक्रम भट्ट की '1920 लंदन' में काम किया । इसके बाद से मीरा बॉलीवुड से गायब सी हो गई ।
बॉलीवुड में फिल्में नहीं चली तो उन्होंने साउथ की ओर रुख कर लिया । मीरा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं । अब मीरा फिर से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं ।
मीरा को अजय बहल की फिल्म 'सेक्शन 375' में रोल मिला है । यह एक कोर्ट रूम ड्रामा होगी । इसमें रिचा चड्ढा, अक्षय खन्ना, और राहुल भट्ट भी मुख्य किरदार निभाएंगे ।
फिल्म में मीरा एक रेप पीडिता का रोल प्ले करेंगी। खबरों की मानें तो हाल ही में प्रियंका और मीरा ने साथ में समय बिताया था । प्रियंका ने ही मीरा को रोल दिलाने में मदद की है ।