बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश लौंट आई हैं। प्रियंका निक से शादी के कुछ दिन बाद विदेश चली गई थीं। जहां पर उन्होंने पति और परिवार के साथ स्विटजरलैंड में मस्ती की और एक साथ समय बिताया। स्वदेश लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पति निक के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्हें भारत आकर कैसा लग रहा है।
शादी के 3 महीने बाद निक संग भारत लौंटी प्रियंका, रोमांटिक तस्वीर के साथ फैंस को दी खुशखबरी
Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️🇮🇳💋 @nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
अपने देश आने की खुशी प्रियंका को कितनी है इस बात का इजहार प्रियंका ने ट्वीट करके भी किया। प्रियंका ने टीम प्रियंका ऑफीशियल अकाउंट से एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा - 'इस वक्त मैं यही महसूस कर रही हूं। अपने घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।' प्रियंका ने जिस पोस्ट को रिट्वीट किया था उसके साथ वाली तस्वीर पर लिखा - 'जब कोई आपका घर पर स्वागत करें।' तस्वीर में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं।
Hahahahaha and...this is me right now!!! Feels so good to be home 💋♥️ https://t.co/h6JXx5Mh0w
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका रियलिटी शो में करीना कपूर खान के साथ नजर आई थीं जिसमें उन्होंने मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए।
इस चैट शो में होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर सवाल पूछते हैं। चैट शो में दिखाया गया है कि प्रियंका इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाती हैं तो वहीं करीना हां में जवाब देती हैं। शो में जब होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में पूछते हैं तो दोनों चुप हो जाती हैं।