देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार इन दिनों दोनों के सर चढ़कर बोल रहा है। प्रियंका और निक ने सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि दोनों की इस लव स्टोरी के बारे में पहले से ही किसी और को भी पता था। आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी के बारे में किसी बाहर वाले को नहीं बल्कि खुद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा को सबसे पहले पता था।
फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि, 'जिस दिन निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तब उनका जन्मदिन था। मुझे सुबह 3 बजे एक मिस्ड कॉल आई। मुझे पता था कि वह छुट्टी पर है। मैंने उसे फेसटाइम किया। उसने मुझे अंगूठी दिखाई और मैं लगभग बेहोश हो गई। प्रियंका और निक दोनों कॉल पर थे। मैंने कॉल पर रोना शुरू कर दिया था, लेकिन वो पल बेहद खूबसूरत था।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
परिणीति ने निक के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, 'निक इस रिश्ते की सहमति के लिए बड़ी मामा से पूछने के लिए भारत आए थे। वह बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं।' आपको बता दें कि पिछले साल मेट गैला के इंवेट के दौरान निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया था और तभी से दोनों के रिश्ते के बारे में बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चे हो रहे थे।
4 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
इसके बाद निक और प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी थी। वहीं अमेरिकी टॉक शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर अपनी मंगेतर प्रियंका के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि, 'यह तत्काल था, और मुझे लगता है कि हम जानते थे कि यह सही था और हम बहुत खुश हैं।'
5 of 5
priyanka and madhu chopra
आपको बता दें कि निक ने प्रियंका को जुलाई लंदन टूर के दौरान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था, उस दौरान प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन मना रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं निक ने देसी गर्ल को प्रपोज करने के लिए एक खास तरह की अंगूठी लेने के लिए ब्रिटिश राजधानी की टिफ़नी स्टोर तक बंद करवा दिया था। वहीं परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं।