फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सास के साथ कूद-कूदकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, दूर खड़ी ताकती रह गईं मां

Tue, 30 Oct 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas mother dance video viral
priyanka chopra and madhu chopra - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका की गोद भराई की रस्म हुई जिसमें उनकी मां मधु चोपड़ा के अलावा निक का पूरा परिवार मौजूद था। गोद भराई की रस्म के बाद पार्टी भी हुई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच पार्टी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका सास के साथ जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas mother dance video viral
priyanka chopra - फोटो : Instagram

इस फंक्शन में प्रियंका और निक के परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। इस फंक्शन की थीम वेस्टर्न थी जिस वजह से प्रियंका के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा और निक की मां भी वनपीस में नजर आईं। इस सेलिब्रेशन के वीडियो और तस्वीरें धीरे धीरे सामने आने लगे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
 



 

Priyanka Chopra and Nick Jonas mother dance video viral
priyanka chopra - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी के बीच का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका अपनी सास और दोस्तों के साथ जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि
प्रियंका की मां इस वीडियो में थोड़ा बहुत डांस कर रही हैं लेकिन सास का डांस प्रियंका के साथ देखने लायक था। इस वीडियो को देखकर इतना तो कहा जा सकता है प्रियंका शादी से जुड़े छोटे से छोटे फंक्शन को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas mother dance video viral
priyanka chopra - फोटो : Instagram

इस फंक्शन में प्रियंका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा काले और होने वाली सास नारंगी रंग की ड्रेस में नजर आईं। शादी से पहले निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। प्रियंका और निक के विला की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका और निक का यह विला बेहद खूबसूरत है। इसमें 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas mother dance video viral
priyanka chopra - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक नवंबर में शादी करेंगे। माना जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने होने वाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था - 'चांद छिपा बादल में।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed