{"_id":"6ad34e362357c2a223050e92","slug":"what-rashmika-mandanna-say-about-her-role-in-ranabaali-become-fan-for-her-husband-vijay-deverakonda-for-hard-w-2026-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबाली: अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? इस बात के लिए पति विजय की फैन हुईं अभिनेत्री","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
रणबाली: अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? इस बात के लिए पति विजय की फैन हुईं अभिनेत्री
Sat, 17 Oct 2026 04:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:03 PM IST
सार
Ranabaali: रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म 'रणबाली' की अच्छी शुरुआत से खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी नई फिल्म 'रणबाली' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने जयम्मा का किरदार निभाया है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने अपने किरदार और फिल्म के बारे में बताया है।
Trending Videos
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मिका?
अभिनेत्री ने 'रणबाली' की बीटीएस तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा 'एक ऐसी महिला जिसका प्यार बहुत ही पवित्र है! उन्होंने मुझे बताया कि असल में एक महिला होना, अपने लोगों के लिए खड़े होना, उनकी रक्षा करना और पूरे दिल से उनसे प्यार करने का क्या मतलब है। रणबाली और जयम्मा के लिए इतना सारा प्यार मिल रहा है, जिसे देखकर मैं बहुत भावुक और खुश हूं।'

किस बारे में है फिल्म?
अभिनेत्री ने आगे लिखा 'यह फिल्म एक समुदाय के रूप में हमारी ताकत, ईश्वर में हमारे विश्वास, सबसे कठिन समय में भी छोटी-छोटी खुशियों को मनाने की हमारी क्षमता और जब कोई बाहरी व्यक्ति दखल देने की कोशिश करता है तो हम सब कैसे एक साथ खड़े हो जाते हैं, इसके बारे में है। हम सिर्फ खड़े होकर देखते नहीं रहते- हम लड़ते हैं और रणबाली इसी का नाम है! हम सब एक ही मकसद के लिए मिलकर लड़ रहे हैं!'

विजय को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
यही नहीं रश्मिका ने फिल्म के लीड एक्टर और अपने पति विजय देवरकोंडा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'मैंने आपसे पहले भी कहा है और हमेशा कहती रहूंगी कि मैं आपकी फैन हूं और हमेशा आपके काम की फैन बनी रहूंगी। आज जब मैं देखती हूं कि हर कोई आपकी और आपकी कड़ी मेहनत की तारीफ कर रहा है, तो मुझे बहुत खुशी और सुकून मिलता है।'
अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की तारीफ की है।

फिल्म के बारे में जानकारी
- आपको बता दें कि 'रणबाली' 16 अक्तूबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- इसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अहम किरदारों में हैं।
- खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 12.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- इसके निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं और निर्माता नवीन येरनेनी और रवि शंकर हैं।
View this post on Instagram