बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को एक महीना होने वाला है। उनकी शादी 2 दिसंबर को हुई थी। लेकिन इस बीच उनके ससुराल से कुछ अनबनों की खबर आई है। फिलहाल प्रियंका अमेरिका में ही पति निक के साथ हैं और दोनों ने क्रिसमस भी साथ में सेलिब्रेट किया है...आइए जानते हैं आखिर क्या हुई प्रियंका के ससुराल में समस्या...
प्रियंका-निक की शादी को नहीं हुआ एक महीना, 'देसी गर्ल' की ससुराल में खड़ी हुई ये बड़ी मुसीबत
दरअसल, बात यह है कि अमेरिकन सिंगर डेमी लोवेटो और निक जोनस के बीच उस वक्त दरार आ गई जब निक ने डेमी की एक ना मानते हुए प्रियंका से शादी कर ली। डेमी, निक के भाई जो जोनस संग अफेयर में रह चुकी हैं लेकिन ब्रेकअप के बाद निक-डेमी की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अब जब प्रियंका से शादी हो गई है तो दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।
Dogs and Christmas. 🐶 🎄 Wishing you all the best with your loved ones. @priyankachopra
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
खबर है कि डेमी ने इंटरव्यू में कहा कि निक पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं और वह समय में उनके साथ खड़े रहते थे लेकिन प्रियंका से शादी के बाद डेमी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की माने तो डेमी ने निक को लाख समझाया था कि वह प्रियंका से शादी ना करें। क्योंकि डेमी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। लेकिन निक ने डेमी की बात पर ध्यान नहीं दिया।
ऐसे में जब निक ने प्रियंका से शादी कर ली थी तो डेमी ने निक को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। लेकिन इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान, प्रियंका के 'भारत' छोड़ने से नाराज थे। फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान ने प्रियंका को लेकर कहा था कि 'शादी के लिए फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है। शादी की तैयारियां तो 4 दिन में हो जाती हैं।' ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे सलमान खान इस पार्टी में नहीं आएंगे लेकिन नहीं सलमान खान ने साबित कर दिया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।