बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है । प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी । प्रियंका की शादी जोधपुर के उमेद पैलेस से हुई थी । प्रियंका-निक की शादी को साल की सबसे रॉयल शादी बताया गया था ।
2 of 7
priyanka nick
- फोटो : social media
प्रियंका-निक की शादी के एक साल पूरे होने पर देखते हैं उनका पूरा वेडिंग एलबम। प्रियंका-निक की शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीतियों से हुई थी। प्रियंका ने शादी को प्राइवेट रखा था और दो दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की थीं ।
3 of 7
priyanka nick
- फोटो : people magazine
प्रियंका ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं । फिर हिंदू वेडिंग की तस्वीरें भी सामने आ गईं। हिंदू वेडिंग 2 दिसंबर को थी । इसमें प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था वहीं निक अलमंड कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
4 of 7
Priyanka Nick wedding
- फोटो : twitter
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । तलवार से केक काटते प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने आई थीं । पूरी शादी में ये केक चर्चा का विषय बना रहा । निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ बुलाए थे ।
5 of 7
priyanka nick reception
- फोटो : instagram
क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।