{"_id":"5d1f14e08ebc3e3c8a2fc024","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-enjoying-in-italy-share-throwback-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेरिस के बाद अब इटली पहुंचे प्रियंका-निक, रोमांटिक पोज देते तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेरिस के बाद अब इटली पहुंचे प्रियंका-निक, रोमांटिक पोज देते तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी जेठ-जेठानी की शादी में शामिल होने के लिए पेरिस गई थीं। जो जोनस और सोफी टर्नर ने पेरिस में दोबारा शादी की थी । शादी का जश्न करीब एक हफ्ते तक चला था । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । अब प्रियंका और निक इटली में हैं ।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इटली से दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 4 जुलाई को अमेरिकन इनडिपेंडेंस डे के मौके पर प्रियंका ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की । इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, '4 जुलाई सभी को मुबारक हो । अमेरिका ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत कुछ दिया है । सभी मजे करिये और सुरक्षित रहिये ।'
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
तस्वीर में प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप्ड टॉप पहने दिख रही हैं । निक ने भी पिछले साल 4 जुलाई की एक तस्वीर शेयर की है । प्रियंका और निक पेरिस के बाद अभी भी छुटि्टयों के मूड में हैं । प्रियंका की इटली से जो फोटो सामने आई, इसमें वो ब्राउन एंड क्रीम फ्लोरल गाउन पहने नजर आ रही हैं ।
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में प्रियंका ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी । साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी से कुछ दिन पहले ही जो जोनस और सोफी टर्नर पेरिस पहुंचे थे और कई रस्में निभाईं। शादी भले ही जो जोनस की हो लेकिन भारत में सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर टिकी रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
साड़ी के अलावा उन्होंने एक्सपेरिमेंट करने से भी गुरेज नहीं किया। ऐसे में जब शादी का मौका था तो 'देसी गर्ल' बिल्कुल देसी अंदाज में दिखीं। अभी तक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा ने शादी के दिन साड़ी पहनी। विदेश में हुई शादी में प्रियंका चोपडा़ ने साड़ी पहन अपने फैंस का दिल जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।