रातोंरात सबके दिलों की धड़कने रोक देने वाली प्रिया प्रकाश ने आंख मारने वाली वायरल हुई वीडियो का खुलासा किया है। साथ में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और वीडियो भी शेयर की है। आइए जानते हैं आखिर क्या खुलासा किया इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश ने...
प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो से जुड़ी ये बात
वहीं, प्रिया ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वह समुद्र किनारे टहलती नजर आ रही हैं। इस बीच आपको बता दें कि प्रिया की वायरल हो रही वीडियो की शूटिंग एक टेक में हुई थी। डायरेक्टर ने दोनों से कुछ अलग करने को कहा था जिसपर दोनों ही कलाकार खरे उतरे।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
प्रिया प्रकाश अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इस सफलता का अपना मुकाम खुद ही तय किया है। आज प्रिया को दुनियाभर में हर नौजवान जानता है। बता दें कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए प्रिया प्रकाश की वीडियो को लेकर एक खुलासा हुआ है। प्रिया ने खुद इस वीडियो की हकीकत बताई है।
प्रिया ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ भी साइन नहीं किया था क्योंकि वे अगस्त से पहले कुछ भी करने के काबिल नहीं थीं क्योंकि उन्होंने अभी तक फिल्म 'ओरु अदार लव' की शूटिंग भी पूरी नहीं की है। लेकिन, ये सब कैसे हो गया पता ही नहीं चला। इतना ही नहीं प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की पूरी टीम के साथ एक फोटो भी शेयर किया है।
प्रिया ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म में एक छोटे रोल के लिए साइन किया गया था। लेकिन यह सीन इतना पॉपुलर हो जाएगा इस बात का किसी को भी अंदाजा न था। प्रिया ने कहा कि 'मैं फिल्म इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नई हूं और एक्टिंग के बारे में अभी ज्यादा नहीं जानती। प्रिया ने इस वायरल हो रहे वीडियो का सारा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलु को दिया।