लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान देशभर में भाजपा के बूथ स्तर कार्यालयों में पीएम मोदी के इस संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल से लेकर जल संकट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किया।
मन की बात में पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री से की ये अपील, बोले- 'जन आंदोलन की शुरुआत करें'
इस बीच जल संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी नेो फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की। पीएम मोदी ने कहा- पानी की एक एक बूंद बचाने के लिए जागरुकता अभियान की शुरुआत करें। मैं अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से अपील करता हूं कि सभी अपनी तरफ से इसमें योगदान दें। मेरा पहला अनुरोध है – जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। आइए, वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करें। उन्होंने कहा देशवासियों से मेरा दूसरा अनुरोध है। हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं।
Use #JanShakti4JalShakti to upload your content relating to water conservation. #MannKiBaat pic.twitter.com/4q5RSSY3WI
— PMO India (@PMOIndia) June 30, 2019
बता दें इससे पहले बॉलीवुड स्टार्स पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात कर चुके हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, एकता कपूर, वरुण धवन, विकी कौशल, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर शामिल थे। पीएम मोदी ने इन सभी स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चा करने के लिए बुलाया था।
