प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हो गई है जिसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस के हार जाने से वो बहुत खुश है बाद में प्रीति ने ट्वीट कर खुलासा किया कि वो इसलिए खुश थीं क्योंकि मुंबई की हार का मतलब उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद थी। ये मौका तब हाथ से फिसल गया जब रविवार को सीएसके ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दरअसल प्रीति जिंटा ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं।
IPL से प्रीति जिंटा की टीम हुई बाहर लेकिन अब इस टीम के जीतने की कर रहीं दुआ
सवाल-जवाब के इस सेशन में प्रीति ने खुलकर जवाब दिया। उनके एक फैन ने सवाल पूछा कि अब जब किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हो गई है तो वो किस टीम को सपोर्ट करेंगी। फैन के इस सवाल का जवाब देने से प्रीति पीछे नहीं रहीं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रीति जिंटा किसे जीतते हुए देखना चाहती हैं। प्रीति ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक हम किसी टीम के खिलाफ नहीं खेलते हैं, मुझे सारी टीमें पसंद आती हैं लेकिन एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि वही आईपीएल की ट्रॉफी जीतें।' बता देंं कि एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं।
I like all teams as long as we are not playing against them 😀 but I am a big @msdhoni so I’m happy to see him shine. https://t.co/iTHLk5yikJ
पंजाब की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है तो प्रीति जिंटा इस वक्त सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातें कर रही हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है फैंस के सवालों का जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।
फिल्मों की बात करें तो जल्द ही प्रीति जिंटा की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सनी देओल है। ये फिल्म काफी समय से रिलीज के लिए अटकी पड़ी है लेकिन प्रीति ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई देगी।