साल 2016 में जेने गुडएनफ से शादी के बाद प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली । लेकिन जब भी आईपीएल टी 20 शुरू होता है तब-तब प्रीति चर्चा में आ जाती हैं । प्रीति किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर हैं ।
VIDEO: स्टेडियम पर फैन ने प्रीति जिंटा को दिया ऐसा गिफ्ट, खुश होकर एक्ट्रेस ने किया फ्लाइंग Kiss
भले ही IPL के 11वें सीजन में उनकी टीम प्लेऑफ में जगह ना बना पाई हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है । स्टेडियम में फैंस प्रीति के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं ।
हाल ही में स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसमें स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने प्रीति से गिफ्ट लेने की रिक्वेस्ट करता है । ग्राउंड से ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते वक्त प्रीति फैन की ओर देखती हैं ।
A post shared by Voompla (@voompla) on
प्रीति फैन से पूछती हैं कि इसमें क्या है और फिर वो गिफ्ट ले लेती हैं । प्रीति ने गिफ्ट लेने के बाद अपने फैन को फ्लाइंग किस देकर थैंक्यू कहा । इस दौरान आस-पास खड़े लोगों ने प्रीति का वीडियो बनाया । जो अब सामने आया है ।
बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पहले प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में मौजूद अपने फैंस को किंग्स इलेवन पंजाब को टी-शर्ट बांटी थी । प्रीति ग्रांउड पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी टीम का हौसला बढ़ाते दिखती हैं ।